अप्रतिम कविताएँ
बादल और लहरें

हिन्दी अनुवाद

माँ! जानती हो, क्या कहते बादलों पर रहने वाले?
क्या ?
"हम खेलते रहते जागने से नींद आने तक,
स्वर्णमयी सुबह से रजतजड़ित चाँद तक"
मैं पूछता हूँ उनसे -
"जो तुम लोगों तक आना चाहूँ, तो बोलो कैसे?"
"अच्छा, क्षितिज तक आओ, फिर हाथ उठाओ ऐसे।"
"पर मेरी माँ देखती होगी मेरी राह, उसे छोड़ आऊँ कैसे?"
बादल हँसते - , मुस्कुराते, चल देते जैसे-तैसे।

लेकिन माँ, मैं जानता हूँ उनलोगों से बढ़िया खेल।
तूतुम चाँद बन जाओ, और मैं बन जाऊँ सुन्दर मेघ।
तुम छत के नीले आकाश में टहलना चाँद की तरह,
मैं चुपके-चुपके ढक दूँगा तेरी आँखे बादलों की तरह।
.....

माँ! जानती हो क्या कहते लहरों पर रहने वाले ?
क्या ?
"हम गाते रहते सारा दिन, सारी रात भर
चलते रहते हर समय, पर नहीं जानते जाना किधर"
मैं पूछता हूँ उनसे -
"जो तुम लोगों तक आना चाहूँ, तो बोलो कैसे?"
"आसान, सागरतट पर आ जाओ, खड़े रहो आँखे भींचे"
"पर मेरी माँ चाहती मैं घर पर होऊँ, उसे छोड़ आऊँ कैसे?"
लहरें नाचती-गाती, चल देती जैसे-तैसे।

लेकिन माँ, मैं जानता हूँ उनलोगों से बढ़िया खेल।
तूतुम सागर का किनारा बनो, मैं बनूँ उत्शृंखल लहर।
खिलखिलाता हुआ तुझ तक आऊँ, तू लेना मुझे गोद में भर
फिर कोई नहीं जान पाएगा जग में, माँ-बेटे गए किधर।


बंगाली मूल (मातृबत्सल)

मेघेर मध्ये मा गो, जारा थाके
तारा आमाय डाके, आमाय डाके।
बले, "आमरा केवल करि खेला,
सकाल थेके दुपुर सन्धेबेला।"

सोनार खेला खेलि आमरा भोरे,
रूपोर खेला खेलि चाँदके-धरे।'
आमि बलि, "जाब केमन करे।'
तारा बले, "एसो माठेर शेषे।

सेइखानेते दाँड़ाबे हात तुले,
आमरा तोमाय नेब मेघेर देशे।'
आमि बलि, "मा जे आमार घरे
बसे आछे चेये आमार तरे,

तारे छेडे थाकब केमन करे।'
शुने तारा हेसे याय मा, भेसे।
तार चेये मा आमि हब मेघ;
तुमि जेनो हबे आमार चाँद--

दु हात दिए फेलब तोमाय ढेके,
आकाश हबे एइ आमाेर छाद।
ढेंउयेर मध्ये मा गो जारा थाके,
तारा आमाय डाके, आमाय डाके।

बले, "आमरा केवल करि गान
सकाल थेके सकल दिनमान।"
तारा बले, "कोन् देशे जे भाइ,
आमरा चलि ठिकाना तार नाइ।"

आमि बलि, "केमन करे जाइ।"
तारा बले, "एसो घाटेर शेषे।
सेइखानेते दाँडाबे चोख बुजे,
आमरा तोमाय नेब ढेंउयेर देशे।'

आमि बलि, "मा ये चेये थाके,
सन्धे हले नाम धरे मोर डाके,
केमन क'रे छेडे थाकब ताके।'
शुने तारा हेसे याय मा, भेसे।

तार चेये मा, आमि हब ढेंउ,
तुमि हबे अनेक दुरेर देश।
लुज्तिये आमि पड्ब तोमार कोले,
केउ आमादर पाबे ना उद्देश।


- रवीन्द्रनाथ टगोर
- अनुवाद : राजेश करमहे

काव्यालय को प्राप्त: 13 Oct 2026. काव्यालय पर प्रकाशित: 20 Nov 2026

***
रवीन्द्रनाथ टगोर
की काव्यालय पर अन्य रचनाएँ

 अभिसार
 क्यूँ भिजोये ना
 जन गण मन
 ध्वनित आह्वान
 बादल और लहरें
इस महीने :
'आठ वर्ष'
जया प्रसाद


रिमझिम सावन बरसा जब
अंक तुम्हें भर लायी थी
कुछ खोयी-सी, कुछ अबूझ
कुछ खुश, कुछ घबराई थी

गोल-मटोल, चार पैर पर
घर-आँगन सब नाप लिया
नन्हे वामन जैसे तुमने
..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें...
इस महीने :
'यूंँ पति की मांँ बनते जाना'
किरण सिपानी


हर पल वीडियो दिखाकर फुसलाते जाना
और यूंँ कौरों का हलक से उतरते जाना ‌
कभी वायलिन पकड़ना, कभी झटक के रख देना
रूठना- मचलना- न नहाने की ज़िद करते रहना
कातर नजरों से मेरे हुक्म को सिर्फ तकते रहना
..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें...
मुझमें ऐसी तरलता हो जैसे कि मुझमें नदी बह रही हो। मेरे तट पर टीलों पर मन्दिर हों और प्रिय-अप्रिय सभी को मैं स्वीकारूँ -- मच्छ मगर घड़ियाल, सभी का रहना मुझमें हो। मेरा बदन काट कर नहरें सभी को पोषण पहुँचाएँ।

देखिए शिव बहादुर सिंह भदौरिया की कविता "नदी का बहना मुझमें हो" पर विशेष प्रस्तुति
संग्रह से कोई भी रचना | काव्य विभाग: शिलाधार युगवाणी नव-कुसुम काव्य-सेतु | प्रतिध्वनि | काव्य लेख
सम्पर्क करें | हमारा परिचय
सहयोग दें

a  MANASKRITI  website