काव्यालय के आँकड़े
अप्रैल 2025 – मार्च 2026

नूपुर अशोक, वाणी मुरारका, विनोद तिवारी
(सम्पादक, काव्यालय)

इस साल का लेखा-जोखा - काव्यालय में क्या-क्या हुआ और साथ ही हिसाब-किताब।

इस साल विशेष

1. स्वतंत्रता की लौ का ओजस्वी गायन


हमें गर्व है कि इस वर्ष गोपालसिंह नेपाली की अप्रतिम रचना "स्वतंत्रता का दीपक" का पी.एन.श्रीकन्त ने ओजस्वी गायन किया और वह हमारे संग्रह में सम्मिलित हुआ। आप भी सुने --

2. विशेष वीडियो -- नदी के द्वीप


हमारी कोशिश रहती है कि हिन्दी साहित्य की मूर्धन्य कविताओं को वीडियो में और सजीव करें। उसी शृंखला में इस वर्ष का विशेष वीडियो अज्ञेय की कविता नदी के द्वीप पर -- https://youtu.be/Vxo-5mUqzsE


3. विषयों के अनुसार कविताएँ


अब काव्यालय के 480 से अधिक रचनाएँ विषय के अनुसार भी सजी हैं। इन विषयों के द्वारा रचनाओं का रसास्वादन और आनन्ददायी हो जाता है। खुद ही यहाँ पधार कर देखें

4. और कई वीडियो!


इस वर्ष हमने यह भी प्रयत्न किया कि जैसे-जैसे कविताएँ प्रकाशित हों, साथ ही उनके वीडियो भी बनाएँ। उस सिलसिले में ये वीडियो भी बने, जिनका आप रसास्वादन कर सकते हैं --

5. बूझो तो जानें!


तरह-तरह से अप्रतिम रचनाएँ आप तक पहुँचाने की कोशिश में हमने एक क्विज़ भी तैयार किया। खेल कर देखिए। हर सवाल में उत्तर भी छिपा है।

प्रकाशन के आँकड़े

अप्रैल 2025 – मार्च 2026 की अवधि में भेजी गईं कुल 26 प्रस्तुतियों का विवरण इस प्रकार है। लिंक पर क्लिक करके आप उनकी सूची देख सकते हैं और उन रचनाओं का पुन: रसास्वादन कर सकते हैं।

काव्यालय की प्रस्तुतियाँ पाने के लिए यहाँ ईमेल या व्हॉट्सएप नम्बर दर्ज करें।

कुल प्रस्तुतियाँ 26

प्रस्तुति के प्रकार




प्रस्तुति के स्रोत

पाठकों के आँकड़े

काव्यालय की प्रस्तुतियाँ लगभग 2000 सब्स्क्राइबरों को ईमेल और व्हॉट्सएप के द्वारा नियमित रूप से भेजी जाती हैं। जो सब्स्क्राइबर कई महीनों तक हमारा कोई पोस्ट नहीं पढ़ते हैं, उनका सब्स्क्रिप्शन समाप्त हो जाता है।

इस साल प्रस्तुतियों की यह पाठक संख्या रही –

काव्यालय की प्रस्तुतियाँ पाने के लिए यहाँ ईमेल या व्हॉट्सएप नम्बर दर्ज करें।

ये हैं वेबसाइट पर आगन्तुकों के आँकड़े --

आर्थिक स्थिति

सहयोग देने वाले पाठकगण : 38
आप सभी को बहुत धन्यवाद
अमृत खरे
कुसुम जैन
मधु खन्ना
विपिन अग्निहोत्री
आनन्द तिवारी
अनिता निहलानी
अनुपम सक्सेना
अर्चना
आशा जायसवाल
दिवाकर कुमार
हेम जोशी
मंजु रानी गुप्ता
नमिता चौधरी
नीलम कुलश्रेष्ठ
परिवेश मिश्र
प्रद्युम्न यादव
सत्य नन्द चौधरी
तजिन्दर कौर
कुमार बृजेन्द्र
आदर्श कुमार
हिमांशु कोठारी
जीतेन्द्र भट्ट
मंजरी पुरवार
आर. डी. कौशिक
आर.वी.एस. भदौरिया
रवि अरोरा
सन्तोष तिवारी
टी.डी. कृष्णमूर्ती
वीणा तिवारी
अनिल भट्ट
जीतेन्द्र सहवाग
गजेन्द्र पाल सिंह
मयूर
अभिषेक
अमन गुप्ता
विशेष कुमार
वाणी मुरारका


व्यय (रुपये में) आय (रुपये में)
व्हॉट्सएप ए.पी.आए 16,048.00 आपसे प्राप्त योगदान 15,256.00
वेब होस्टिंग 15,814.76 पुस्तक की बिक्री 75.00
वीडियो निर्माण 7,050.00
ईमेल सम्प्रेषण 6,417.51
व्हॉट्सएप फोन रीचार्ज 786.00
बैंक चार्ज 683.16
कुल खर्च ₹ 46,799.43 कुल आय ₹ 15,331.00
कमी ₹ 31,468.43

रचनाओं का मूल्य, काव्यालय के सम्पादकों का वक्त और मेहनत का मूल्य नहीं जोड़ा गया है। सभी रचनाकार हमें नि:शुल्क अपनी प्रतिभा का उपहार देते हैं। काव्यालय कुटुम्ब के संचालन का कार्य भी नि:शुल्क है।

हमारा उद्देश्य है कि काव्य के सौन्दर्य के द्वारा, एक व्यापक विस्तृत आयाम का आभास हो। मीडिया और इन्टरनेट के शोर के बीच शान्ति और सुकून की सरिता बहे। यह अलौकिक अनुभूति और कई मित्रों तक पहुँचे। और यह सब विज्ञापनों के विकर्षण के बिना हो।

इस उद्देश्य को ऊर्जा देने के लिये
आर्थिक सहयोग दें --

प्रकाशित: 6 नवम्बर 2026


विषय:
सम्पादकीय (10)
***
सहयोग दें
विज्ञापनों के विकर्षण से मुक्त, काव्य के सुकून का शान्तिदायक घर... काव्यालय ऐसा बना रहे, इसके लिए सहयोग दे।

₹ 500
₹ 250
अन्य राशि
इस महीने :
'बादल और लहरें'
रवीन्द्रनाथ ठाकुर


माँ! जानती हो, क्या कहते बादलों पर रहने वाले?
क्या ?
"हम खेलते रहते जागने से नींद आने तक,
स्वर्णमयी सुबह से रजतजड़ित चाँद तक"
मैं पूछता हूँ उनसे -
"जो तुम लोगों तक आना चाहूँ, तो बोलो कैसे?"
"अच्छा, क्षितिज तक आओ, फिर हाथ उठा ..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें...
इस महीने :
'आठ वर्ष'
जया प्रसाद


रिमझिम सावन बरसा जब
अंक तुम्हें भर लायी थी
कुछ खोयी-सी, कुछ अबूझ
कुछ खुश, कुछ घबराई थी

गोल-मटोल, चार पैर पर
घर-आँगन सब नाप लिया
नन्हे वामन जैसे तुमने
..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें...
इस महीने :
'यूंँ पति की मांँ बनते जाना'
किरण सिपानी


हर पल वीडियो दिखाकर फुसलाते जाना
और यूंँ कौरों का हलक से उतरते जाना ‌
कभी वायलिन पकड़ना, कभी झटक के रख देना
रूठना- मचलना- न नहाने की ज़िद करते रहना
कातर नजरों से मेरे हुक्म को सिर्फ तकते रहना
..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें...
मुझमें ऐसी तरलता हो जैसे कि मुझमें नदी बह रही हो। मेरे तट पर टीलों पर मन्दिर हों और प्रिय-अप्रिय सभी को मैं स्वीकारूँ -- मच्छ मगर घड़ियाल, सभी का रहना मुझमें हो। मेरा बदन काट कर नहरें सभी को पोषण पहुँचाएँ।

देखिए शिव बहादुर सिंह भदौरिया की कविता "नदी का बहना मुझमें हो" पर विशेष प्रस्तुति
संग्रह से कोई भी कविता | काव्य विभाग: शिलाधार युगवाणी नव-कुसुम काव्य-सेतु | प्रतिध्वनि | काव्य लेख । हमारा परिचय | सम्पर्क करें

a  MANASKRITI  website