Receive exquisite poems.
यह करूँगा मैं

हिन्दी अनुवाद

नहीं नाचूँगा मैं
तुम्हारे युद्ध के
नगाड़ों पर। न ही दूँगा
अपनी आत्मा, न ही अपनी अस्थियाँ
तुम्हारे युद्ध के नगाड़ों को। नहीं
नाचूँगा तुम्हारी
ताल पर। मैं जानता हूँ उस ताल को।
जान नहीं है उसमें। जिस चमड़े को
तुम पीट रहे हो
मैं जानता हूँ उसे
बहुत करीब से। कभी
ज़िंदा था वह,
उसका शिकार किया गया, चुराया गया,
खींच कर मढ़ा गया। तुम्हारे ठोके हुए युद्ध पर
नहीं नाचूँगा मैं। नहीं करूँगा
ता ता थैया। नहीं
करूँगा नफरत तुम्हारे कहने पर
न ही करूँगा नफरत तुमसे भी। हत्या भी
नहीं करूँगा तुम्हारे लिए। तुम्हारे लिए
जान तो बिल्कुल नहीं दूँगा। नहीं मनाऊँगा
मृतकों का शोक किसी की हत्या कर, न
आत्महत्या कर। नहीं दूँगा
तुम्हारा साथ, न ही नाचूँगा बमों पर
क्योंकि
नाच रहे हैं सब। सभी हो सकते हैं
गलत। जीवन एक अधिकार है
बस एक आती-जाती चीज़ या
यूँ ही हो गया नुकसान नहीं। नहीं
भूलूँगा मैं अपना विश्वास। मैं
रचूँगा अपनी ताल। साथ लूँगा अपने प्रिय को
और हमारी धुन
हमारा नृत्य बनेगी। हमारी
गुनगुनाहट में हमारी अपनी ताल होगी। मुझे
कोई दूसरा नहीं बजाएगा। तुम्हारी
ताल में न मेरा नाम जुड़ेगा
न मेरा छंद। मैं नृत्य करूँगा
और, प्रतिकार करूँगा, मैं नृत्य करता रहूँगा
और, अड़ा रहूँगा, नृत्य करता रहूँगा। इस हृदय के धड़कने की आवाज़
मृत्यु की आवाज़ से ऊँची है। तुम्हारे युद्ध के नगाड़े की आवाज़
इस साँस से ऊँची नहीं।


अंग्रेज़ी मूल

I will not
dance to your war
drum. I will
not lend my soul nor
my bones to your war
drum. I will
not dance to your
beating. I know that beat.
It is lifeless. I know
intimately that skin
you are hitting. It
was alive once
hunted stolen
stretched. I will
not dance to your drummed
up war. I will not pop
spin break for you. I
will not hate for you or
even hate you. I will
not kill for you. Especially
I will not die
for you. I will not mourn
the dead with murder nor
suicide. I will not side
with you nor dance to bombs
because everyone else is
dancing. Everyone can be
wrong. Life is a right not
collateral or casual. I
will not forget where
I come from. I
will craft my own drum. Gather my beloved
near and our chanting
will be dancing. Our
humming will be drumming. I
will not be played. I
will not lend my name
nor my rhythm to your
beat. I will dance
and resist and dance and
persist and dance. This heartbeat is louder than
death. Your war drum ain’t
louder than this breath.


- सुहैर हम्माद
- अनुवाद : नूपुर अशोक
Topic:
Resolve (16)
Torture Terror (8)

काव्यालय पर प्रकाशित: 25 Sep 2026

***
This Month :
'Maun Ke Shabd'
Ritu Sharma Nannan Pandey


chhoTe-chhoTe joote laain men rakhe the,
maasoom aa(n)khon men Dar chipakaa thaa,
naam, dharm, umr — sab miTaa die gae,
sirph़ ek chinh — sTaar ऑph़ DeviD baakee thaa.

binaa shor ke Trenen chalee theen,
sapanon ko Dibbon men band kar,
har sTeshan par koee maa(n) roee thee,
aur bachchon ne

eenTon kee deevaaren, konon kee chhaa(n)v,
andhere tahakh़aanon men saa(n)se sikuD़ee theen,
jahaa(n) jeevan kee khuraak ek roTee thee,
aur ummeed — ek khiD़kee kee daraar.

kaimpon kee raakh se uD़tee havaae(n),
aaj bhee us gandh ko Dhotee hain,
jahaa(n) ek nanbar ban gayaa naam,
aur insaan — ek aa ..

Read and listen here...
This Month :
'Thaharaav'
Rahul Singh 'Rahu'



aao ham n sochen kuchh,
n khojen kuchh,
bas yoo(n) hee dekhen sab kuchh,
itmeenaan se...
jiyen is pal ke gumaan se,
jo rok rahaa hamen,
kaun saa yah bhram hai?

..

Read and listen here...
मुझमें ऐसी तरलता हो जैसे कि मुझमें नदी बह रही हो। मेरे तट पर टीलों पर मन्दिर हों और प्रिय-अप्रिय सभी को मैं स्वीकारूँ -- मच्छ मगर घड़ियाल, सभी का रहना मुझमें हो। मेरा बदन काट कर नहरें सभी को पोषण पहुँचाएँ।

देखिए शिव बहादुर सिंह भदौरिया की कविता "नदी का बहना मुझमें हो" पर विशेष प्रस्तुति
random post | poem sections: shilaadhaar yugavaaNee nav-kusum kaavya-setu | pratidhwani | kaavya-lekh
contact us | about us
Donate

a  MANASKRITI  website