खी खी खी खी
रात को खाना कैसे बनेगा?
पढ़ाई का खर्चा कहाँ से आयेगा?
गर्मी क्या होती है?
सपने किस चिड़िया का नाम है?
हाँ, उड़ने वाली सारी चिड़ियाँ होती हैं
और
लड़के मौड़ा और वह खुद मौड़ीं हैं...
मछलियाँ पानी में नहाती हैं।
हाँ, बिस्कुट खाते हैं।
टूटे बिस्कुट भी खा लेते हैं।
नीचे गिरे झाड़ के खा लेते हैं।
किसी डर से डर नहीं
न किसी बात से मतलब।
तुम्हारे घर में
जो दो गुड़िया हैं
हमें उन्हें हाथ लगाना बहुत पसंद है।
खी खी खी खी
हम हैं
दो बुद्धू बच्चियाँ
संध्या और सोनिया।
सब्ज़ी तौलते उनके पापा मायूसी से कहते हैं,
क्या करूँ? अपने साथ लिए लिए फिरता हूँ,
सुना है, शहर में बच्चा चोर का गिरोह आ गया है।
काव्यालय को प्राप्त: 10 Aug 2019.
काव्यालय पर प्रकाशित: 22 Nov 2019
भावुकता और पवित्रता

भाव-रस के लिए हमारे हृदय में एक स्वाभाविक लोभ होता है। काव्य और शिल्पकला से, गल्प, गान और अभिनय से,
भाव-रस का उपभोग करने का आयोजन हम करते रहते हैं।
प्राय: उपासना से भी हम भाव-तृप्ति चाहते हैं। कुछ क्षणों के लिए एक विशेष रस का आभोग करके हम यह सोचते
हैं कि हमें कुछ लाभ हुआ। धीरे-धीरे इस भोग की आदत एक नशा...
पूरे आलेख को इस लिंक पर पढ़ें -
इस महीने :
'नफ़रत'
विस्सावा शिंबोर्स्का
देखो, तो अब भी कितनी चुस्त-दुरुस्त और पुरअसर है
हमारी सदी की नफ़रत,
किस आसानी से चूर-चूर कर देती है
बड़ी-से-बड़ी रुकावटों को!
किस फुर्ती से झपटकर
हमें दबोच लेती है!
यह दूसरे जज़्बों से कितनी अलग है --
एक साथ ही बूढ़ी भी और जवान भी।
यह खुद
..
पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
इस महीने :
'राम की जल समाधि'
भारत भूषण
पश्चिम में ढलका सूर्य उठा वंशज सरयू की रेती से,
हारा-हारा, रीता-रीता, निःशब्द धरा, निःशब्द व्योम,
निःशब्द अधर पर रोम-रोम था टेर रहा सीता-सीता।
किसलिए रहे अब ये शरीर, ये अनाथमन किसलिए रहे,
धरती को मैं किसलिए सहूँ, धरती मुझको किसलिए सहे।
तू कहाँ खो गई वैदेही, वैदेही तू खो गई कहाँ,
..
पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...