अप्रतिम कविताएँ प्राप्त करें
शंकर मुनि राय

शंकर मुनि राय की आवाज़ में अन्य कवियों की रचनाएँ
राष्ट्र वसन्त - रामदयाल पाण्डेय
रांची से प्रकाशित हिंदी दैनिक 'प्रभात खबर' के सम्पादकीय विभाग में कार्य करते हुए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उच्चतर शिक्षा विभाग में चयन के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न महाविद्यालयों में अध्यापन, अनुसन्धान और शोध निर्देशन l पांच अन्तर्राष्टीय और तीन दर्जन राष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में शोध पत्रों का वाचन और अतिथि वक्ता के रूप में सहभागिता l

केंद्रीय हिंदी निदेशालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के अतिथि वक्ता के रूप में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए अहिन्दी भाषी राज्यों के विश्वविद्यालयों में दो दर्जन विशेष व्याख्यान l

हिंदी की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में हिंदी और भोजपुरी में साहित्य लेखन l आकाशवाणी और दूरदर्शन सहित विभिन्न मंचों से कविता और व्यंग्यपाठ l

प्रकाशित कृतियां :
१. पत्नी चालीसा एवं अन्य हास्य कविताएं(काव्य संग्रह) २. भोजपुरी साहित्य में हास्य-व्यंग्य (अनुसन्धान ग्रन्थ) ३. भारतीय धर्म-दर्शन (मौलिक कृति ) ४. पाश्चात्य काव्य-दर्शन (मौलिक कृति) ५. छत्तीसगढ़ी कहावतें: मुहावरे एवं पहेलियाँ (सम्पादित) ६. भोजपुरी लोकसाहित्य में नारी (अनुसन्धान ग्रन्थ) ७. लोकसाहित्य की भारतीय अवधारणा और नारी(सम्पादित) ८. खबर है कि--(व्यंग्य संग्रह) ९. आदिवासी लोकजीवन और संस्कृति (अनुसन्धान ग्रन्थ) १०. नारी तुम केवल श्रद्धा हो (सम्पादित कृति) ११. चुटकुले का वैश्विक इतिहास : सैद्धांतिकी एवं प्रासंगिकता (सम्पादित शोध ग्रन्थ) १२ .हिंदी भाषा और संचार माध्यम (सम्पादित कृति) १३. यादों में साहित्यकार ; बख्शी, मुक्तिबोध और बलदेव प्रसाद मिश्र (साहित्यिक सम्पादन) १४. आजादी का अमृत महोत्सव (सम्पादिर काव्य संग्रह) १५. सरल व्यावहारिक हिंदी (मौलिक कृति) १६. दो मिनट का मौन (व्यंग्य संग्रह) १७. कोरोना काल की भोजपुरी कविताई (भोजपुरी काव्य संकलन) १८. अइसन गारी के गारी जनि जानीं (भोजपुरी संस्कार गीत)

सम्मान :
१.बाबा साहब आंबेडकर फेलोशिप सम्मान (भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली)
२. साहित्य मार्तण्ड (हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना)
३ . रामेश्वर सिंह कश्यप 'लोहा सिंह' सम्मान (पूर्वांचल एकता मंच, दिल्ली)
४ . हबीब भोजपुरी शिखर सम्मान (हबीब भोजपुरी विकास मंच, छपरा बिहार)
५ . भोजपुरी वीर सम्मान (हबीब भोजपुरी विकास मंच, छपरा बिहार)
६ . व्यंग्य गौरव सम्मान (डॉ. माया ठाकुर फाउंडेशन, रायपुर छत्तीसगढ़)
७ . श्रीमती रमा भारती स्मृति भूमिजा सम्मान (रायपुर)
८. सरस्वती सम्मान ( ब्रह्मसत्य हिंदी मासिक पत्रिका, भोपाल)


a  MANASKRITI  website