
प्रिया . एन . अइयर हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में लिखतीं हैं | हिंदी में कविता और अंग्रेजी में कविता और गद्य प्रिया ने ऑनलाइन प्रकाशित किया है| लेखन उनके लिए अपने भीतर की खोज और बाहर की दुनिया के साथ सामंजस्य स्थापित करने का साधन है| उनकी कहानियाँ और कविताएँ उनके आस-पास की दुनिया को दर्शाती हैं | प्रिया अपने परिवार के साथ अमेरिका में न्यू जर्सी में रहतीं हैं और एक स्टेट यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर हैं|